Thursday, 9 June 2016

करेंट अफेयर्स सारांश: 8 जून 2016


•    नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार जिनका हाल ही में (जून 2016) में निधन हो गया: अम्बर गुरुंग

•    10 बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर जिनका हाल ही में (जून 2016) निधन हो गया: विक्टर कोर्चनोई

•    इन्हें राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर का निदेशक नियुक्त किया गया: शाहिद रसूल


•    8 जून 2016 को मनाये गये विश्व महासागर दिवस का विषय: स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह

•    भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात के मध्य हाल ही में संपन्न हुए वायुसेना युधाभ्यास का नाम: डेज़र्ट ईगल

•    जिन दो देशों ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के भारत के प्रयासों का समर्थन किया: अमरीका और जापान

•    अमेरिका की फ़ोर्ब्स मैगजीन ने 6 जून 2016 दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वुमन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है. इस सूची में जिस महिला खिलाडी को सबसे अमीर बताया गया: सेरेना विलियम्स

•    मथुरा के जवाहरबाग हिंसा कांड की घटना की न्यायिक जांच हेतु इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जिस सेवा निवृत्त न्यायाधीश को एक सदस्यीय जांच आयोग का अध्यक्ष बनाया गया: इम्तियाज मुर्तजा

•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 जून 2016 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जिस पुस्तक की पहली प्रति प्राप्त की: द एजुकेशन प्रेसीडेंट

•    जिसने जून 2016 में "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण किया: पीयूष गोयल

•    हेपेटाइटिस बी की ओरल ड्रग की खोज का दावा जून 2016 में निम्न में से किस अस्पताल ने किया: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली

•    छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए भारत और जिस देश के बीच जून 2016 में आपसी सहमती हुई: अमेरिका

•    अमेरिका में पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार जिसे बनाया गया: हिलेरी क्लिंटन

•    जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के जिस शहर में आयोजित होना प्रस्तावित है: लखनऊ

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments

Featured post

Uttar Pradesh Police Constable 2019 Written exam Admit Card Released

Dear Candidates, Uttar Pradesh Police Promotion and Recruitment Board has released Admit Card for Written Exam of UP Police Constable 20...