Tuesday, 6 December 2016

कर्रेंट अफेयर्स 05 दिसम्बर 2016

1) तामिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री जयाललिता का निधन हुआ।
इस खबर के बाद पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई।
लोग इन्हें प्यार से 'अम्मा' कहते थे।

2) अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) 05 दिसम्बर को पूरे विश्व में मनाया गया।
इसका विषय Global Applause – give volunteers a hand है।

3) विश्व मृदा दिवस 05 दिसम्बर को मनाया गया।
इसका विषय  Soils and pulses, a symbiosis for life” है।


4) प्रफुल पटेल को एशियाई फुटबॉल संगठन का सीनियर वाईस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया।
इस समय प्रफुल पटेल All India Football Federation के प्रेजिडेंट हैं

5) थाईलैंड के राजकुमार महा वाजीरालोंगकोर्न को यहाँ का नया राजा बनाया गया।

6) ई कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने स्टार्टअप प्रोग्राम 'LaunchPad' भारत में शुरू किया।
LaunchPad सबसे पहले 2015 में शुरू किया गया था।
इस प्रोग्राम में स्टार्टअप कंपनी अपने प्रोडक्ट अमेज़न से बेचेंगी। इस प्रोग्राम में भारत की 25 स्टार्टअप शामिल हैं।

7) ई कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने भारत में अपना फैशन ब्रांड 'Myx' भारत में शुरू किया।

8) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) 7 दिसम्बर को अपनी Remote Sensing Setellite लांच करेगा।
इस उपग्रह का नाम RESOURCESET-2A है। यह उपग्रह PSLV-C36 से लांच किया जायेगा।

9) पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर फुलेल सिंह सुजलाना का निधन हुआ।

10) टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने सुनील तलदार को एयरटेल डिजिटल टीवी DTH का सीईओ और डायरेक्टर नियुक्त किया।

11) ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल को 'Asian Of the Year 2016' नामित किया गया।

12) भारतीय TSR Law ऑफिस ने भारतीय महिलाओं को संवैधानिक अधिकार के लिए शिक्षित करने के लिए एक वेबसाइट शुरू की।
इस वेबसाइट का नाम www.Girlsgottaknow.ईn है।

13) 23वें Star Screen Awards का आयोजन मुम्बई में हुआ।
इस कार्यक्रम को शाहरुख़ खान और सलमान खान ने होस्ट किया।
●इस कार्यक्रम के दौरान सबसे ज्यादा 4 पुरुष्कार अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म PINK को मिले।
PINK को ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरुस्कार दिया गया।
अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार दिया गया।
●अभिनेत्री रेखा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
●अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुष्कार दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments

Featured post

Uttar Pradesh Police Constable 2019 Written exam Admit Card Released

Dear Candidates, Uttar Pradesh Police Promotion and Recruitment Board has released Admit Card for Written Exam of UP Police Constable 20...