Pages

Friday, 15 September 2017

Current Affairs 14th September 2017

1) पेरिस 2024 और लॉस एंजेल्स 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

2) विजया बैंक को वर्ष 2016-17 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (क्षेत्र सी) के तहत पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।
● विजया बैंक का मुख्यालय बेंगलुरु में है।
● विजया बैंक के सीईओ आर. के. संकारा नारायणन हैं।

3) एम नागराज शर्मा को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस का नया सीएमडी नियुक्त किया गया।
● यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मुख्यालय चेन्नई में है।

4) महेंद्र प्रताप मॉल को आईआरसीटीसी का नया सीएमडी नियुक्त किया गया।

5) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुम्बई के एम पूर्व वार्ड के लिए मिशन 24 का शुभारंभ किया, जिसे शहर में सबसे ज्यादा स्लम जनसंख्या वाले क्षेत्रो में जाना जाता है।

6) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो जीटरस ने जनरल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष पीटर थॉमसन को महासागरों के लिए पहले विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया।

7) विश्व आर्थिक मंच के ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत को 103 रैंक प्रदान की गयी, जो ब्रिक्स देशों में सबसे निचली रैंक है. इस सूची में नॉर्वे शीर्ष स्थान पर है।
सूची में शीर्ष 5 देश है -
  1. नॉर्वे
  2. फिनलैंड
  3. स्विट्जरलैंड
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. डेनमार्क.
  • पिछले साल (2016) में भारत को इस सूची में 105 वां स्थान दिया गया था।
  • फिनलैंड 2016 में शीर्ष पर था, जोकि नॉर्वे द्वारा इस साल दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया।
  • विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) का मुख्यालय जिनेवा में है।

8) कर्नाटक, ई-वाहन नीति को मंजूरी देने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

9) कोलकाता में भारत की पहली आर्ट वायरोलॉजी लेबोरेटरी डॉ. अंजली चटर्जी रीजनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का उद्घाटन केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक ने किया।

10) 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments