Pages

Monday, 26 December 2016

कर्रेंट अफ़ेयर्स 25 दिसंबर 2016

1) भारत में सुशासन दिवस (Good Governance Day) मनाया गया।
यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
100 दिनों तक भारतीय मंत्री और संसदीय सदस्य Digital Transformation को बढ़ावा देने के लिए यात्रा निकालेंगे।

2) भारत सरकार ने ग्राहकों की समस्याओं को तुरन्त निदान करने के लिए 2 मोबाइल एप्प शुरू की।
इन ऍप्स की शुरुआत उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली में की।
ये ऍप्स हैं:
Smart Consumer
Online Consumer Mediation Centre (OCMC)

3) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के साथ सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए $618 बिलियन का रक्षा बिल पास किया।

4) श्रीलंका ने विश्व के सबसे बड़े कृत्रिम क्रिसमस ट्री का लोकार्पण किया।
इस ट्री की ऊँचाई 73 मीटर है और इसमें 6 लाख LED बल्ब का प्रयोग किया गया है।

5) रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) ने Smart Anti Airfield Weapon का सफलतापूर्वक परिक्षण किया।

6) ओनलाइन कंपनी google और उपभोक्ता मंत्रालय ने ग्राहकों के ऑन लाइन भुगतान को सुरक्षित रखने के लिए 'Digitally Safe Consumer Campaign' की शुरुआत की।

7) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड द्वारा जारी सूची में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने पहला स्थान हासिल किया।
इसमें विश्व के 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।

8) पाकिस्तानी हिन्दू अब 100रूपये में भारतीय नागरिकता के लिए पंजीकरण करा पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments