Pages

Sunday, 18 December 2016

कर्रेंट अफ़ेयर्स 18 दिसंबर 2016

1) भारत ने बेल्जियम को हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
भारत ने यह ख़िताब दूसरी बार जीता है।
इससे पूर्व यह ख़िताब 15 साल पहले जीता था।

2) भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नए थल और जल सेना प्रमुख के नाम घोषित किये।
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत नये थल सेना प्रमुख होंगे, ये जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे।
उपवायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा नये वायु सेना प्रमुख होंगे, ये एयर मार्शल अरूप राहा की जगह लेंगे।

3) हिमांचल प्रदेश भारत में 100 प्रतिशत आधार कार्ड वितरित करने वाला 6वा राज्य बना।
इससे पूर्व दिल्ली, तेलंगाना, हरयाणा, पंजाब और चंडीगढ़ ऐसा करने वाले राज्य बन चुके हैं।


4) भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने विश्व मुक्केबाजी संघ (WBO) का Asia Pasific Super Title का ख़िताब जीता।
विजेंदर सिंह ने इस प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन फ्रांसिस चेका को हराया।

5) भारतीय स्टेट बैंक ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ MobiCash Mobile Wallet की शुरुआत की।

6) केंद्र सरकार ने आईबी और रॉ के नए प्रमुख नियुक्त किये।
इस नियुक्ति में राजीव जैन को IB (Intelligence Bureau) और अनिल धस्माना को भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी RAW (Research and Analysis Wing) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

7) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह में शिमला में राज्य का पहला Cyber Crime Police Station का उद्घाटन किया।

8) भारत और ताजीकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
इसी के साथ 4 और समझौते भी किये गए।
यह समझौते भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ताजीकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमों के बीच किये गए।

9) भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए डेबिट कार्ड्स से लेनदेन करने पर शुल्क को कम किया।

10) IMDb's Most Popular Celebrity List  में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 55वा स्थान मिला।
इस सूची में सोफ़िया बौतेला को पहला स्थान मिला।
प्रियंका चोपड़ा ने एम्मा वाटसन, लियोनार्डो डा कैप्रियो, जॉनी डेप और स्कारलेट जोहानसन को भी पीछे छोड़ दिया।

11) 9 वर्षीय डांसर दित्या भांडे ने सुपर डांसर का ख़िताब जीता।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments