Pages

Monday, 21 November 2016

कर्रेंट अफेयर्स 20 नवम्बर 2016

1) 9 दिनों तक चलने वाला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में शुरू हुआ।

2) विश्व का पहला बॉलीवुड थीम पार्क दुबई में खोला गया।

3) भारत के तेज गेंदबाज आर अश्विन लगातार 3 सालो तक 50 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।

4) विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टर डेंटन कुले का निधन हुआ।

5) विश्व के 3 बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति सम्मान के लिए चुना गया।
इसमें भारत की भी एक उम्मीदवार शामिल है, जिसका नाम कहकशां बासु है।

6) भारत की बैडमिंटन खिलाफ पी बी सिंधु ने चीन में खेले जा रहे सुपर सीरीज प्रीमियर टाइटल को जीत कर इतिहास रचा।
यह ख़िताब जीतने वाली सिंधू पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

7) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ किया।
इस योजना के अंतर्गत पुरे देश में 3 करोड़ गरीबो को आवास दिए जाएंगे।

8) कैथोलिक सीरियन बैंक ने भारतीय सी वी आर राजेंद्रन को बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया।

9) अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर को पूरे विश्व में मनाया गया।
यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1954 में पहली बार मनाया गया था और इसी दिवस पर बच्चो की सुरक्षा के लिए नए कानून बनाये गए थे।

10) मुम्बई पोएट्री महोत्सव 25 से 27 नवम्बर तक मुम्बई में आयोजित किया जायेगा।
इस महोत्सव में 5 देशो के 51 कवि हिस्सा लेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments