Pages

Wednesday, 21 September 2016

कर्रेंट अफेयर्स 21 सितम्बर 2016

1) भारत की इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 100 मिलियन उपभोक्ताओं द्वारा प्रयोग की गई पहली कंपनी बनी।

2) हरयाणा के कबड्डी खिलाडी अनूप कुमार अहमदाबाद में होने वाले कबड्डी विश्व कप में भारत की टीम का नेतृत्व करेंगे।

3) अजय शिर्के को दोबारा बी सी सी आई का सेक्रेटरी चुना गया।
अनुराग ठाकुर बी सी सी आई के प्रेजिडेंट हैं।


4) हॉलीवुड के ऑस्कर पुरस्कार विजेता लेखक और निर्देशक कर्टिस हंसोन का निधन हुआ।

5) गूगल ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए नया ट्रेवल एप्प 'ट्रेवल ट्रिप' लांच किया।

6) वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश के जुनैद अहमद को भारत का नया मुखिया निर्वाचित किया।

7) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरु की गई योजना इंदिरा आवास योजना (IAY) का नाम बदला गया।
अब इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) होगा। इसका लक्ष्य 2019 तक 1 करोड़ घर बनाने का होगा।

8) भारत मंत्रिमंडल ने रेल बजट को यूनियन बजट के साथ मिलाया। अब यह बजट 1 फरवरी को पेश किया जायेगा।

9) केंद्र ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 27 शहरो के नाम के साथ तीसरे चरण की सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश के तीन शहर आगरा, वाराणसी और कानपूर भी शामिल हैं।

10) भारतीय क्लासिकल संगीतज्ञ शुभा मुद्गल को वर्ष का 'ललित अर्पण पुरुस्कार' देने की घोषणा की गई।
इससे पूर्व अगस्त में इन्हें राजीव गांधी सद्भावना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

11) पाकिस्तानी खिलाडी मिस्बाह उल हक आई सी सी टेस्ट चैंपियनशिप मेस पुरुस्कार पाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाडी बने।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments