Pages

Wednesday, 14 September 2016

कर्रेंट अफेयर्स 14 सितम्बर 2016

1) ग्लोबल ऑनलाइन पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी PayU ने इंडियन पेमेंट्स टेक्नोलॉजी कंपनी citrus pay का अधिग्रहण किया।

2) आज पुरे भारत में हिंदी दिवस मनाया गया।

3) तीसरा ब्रिक्स शहरीकरण मंच की बैठक विशाखापट्टनम में शुरू हुई।

4) देवेंद्र झारझारिया ने रियो पैरालिम्पिक्स 2016 में भाला फेक में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही देवेंद्र ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

5) अलेक्जेंडर कैफेरिन को यूनियन ऑफ़ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन का नया महासचिव बनाया गया।

6) एस बी आई, पी एन बी, आई डी एफ सी और paytm टोल कलेक्शन के लिए गाड़ियों को इलेक्ट्रॉनिक चिट देंगे। इस सुविधा से टोल प्लाजा में गाड़ियों की संख्या 50% तक कम हो जायेगी।

7) आर्ट ऑफ लिविंग के सँस्थापक श्री श्री रविशंकर को ज्यूइश मानवाधिकार संसथान द्वारा मानवता पुरुष्कार से सम्मानित किया जायेगा। 
इस पुरुस्कार का नाम ‘the Simon Wiesenthal Humanitarian Laureate’ है।

8) गुजरात के बाद अब आंध्र प्रदेश 100% बिजली वाला दूसरा राज्य बना।

9) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नई कम्पनीज को प्रोत्साहन के लिए 'स्टार्टअप छत्तीसगढ़' योजना की शुरुआत की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।

10) HP इनकारपोरेशन सैमसंग के प्रिंटर बिज़नस का अधिग्रहण करेगा।

11) अनूप कुमार शर्मा को शिपिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया का नया CMD बनाया गया।

12) ऑनलाइन पेमेंट साइट फ्रीचार्ज ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया।

13) इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को हराकर दलीप ट्रॉफी जीती।

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments