Pages

Monday, 1 August 2016

करेंट अफेयर्स सारांश: 1 अगस्त 2016


• वह व्यक्ति जिसे हाल ही में सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में चुना गया: रानी नायर

• विज्ञापन एजेंसी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने वर्ष 2016 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जिसे दिया: श्रीनिवासन कश्मीर स्वामी

• केंद्रीय आईटी मंत्रालय की नई सचिव के रूप में जिसे नियुक्त किया गया: अरुणा सुंदरराजन

• जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को ‘मधु बाबू पेंशन योजना’ के विस्तार के लिए निर्देश जारी किया: ओड़िशा

• केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को सूखे की सहायता के लिए जितनी राशि की मंजूरी दी: 620 करोड़

• न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले ने जिस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

• लुईस हैमिल्टन ने 31 जुलाई 2016 को जिस फॉर्मूला वन रेस का खिताब जीता: जर्मन ग्रां प्री

• जिसे पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया: इकबाल अहमद अंसारी

• प्रो-कबड्डी सीज़न-4 में जिस टीम ने ख़िताब जीता: पटना पायरेट्स

• जिसे टोक्यो की पहली महिला गवर्नर चयनित किया गया: यूरिका कोइके

• 30 जुलाई 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस पर जिस नाम से अभियान का आरंभ किया गया: #गिवहोप

• अक्टूबर 2016 में आयोजित किये जा रहे कबड्डी विश्वकप का आयोजन जिस देश में प्रस्तावित है: भारत

• हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी और मानसिक सहायता मुहैया कराने हेतु केंद्र सरकार ने देशभर में जितने ‘वन स्टाप सेंटर’ खोलने का लक्ष्य रखा है: 660

• वह भारतीय पहलवान जो हाल ही में डोपिंग टेस्ट में फेल होने के कारण काफी चर्चा में रहे:नरसिंह  यादव

• राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा हाल ही में काफी चर्चा में रहीं. वे जिस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं: अन्नाद्रमुक

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments