Pages

Monday, 25 July 2016

करेंट अफेयर्स सारांश: 25 जुलाई 2016


• वार्षिक इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक फेस्टिवल ‘टुमॉरोलैंड’ का आयोजन वर्ष 2016 में जिस देश में किया गया: बेल्जियम

• वह राज्य जिसने संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को महानायक सम्मान द्वारा पुरस्कृत किया: पश्चिम बंगाल

• ब्रह्मपुत्र फिल्म समारोह का चौथा संस्करण जिस राज्य में आयोजित किया गया: असम

• वह भारतीय एथलीट जिसने आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर तक भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया: नीरज चोपड़ा

• नेपाल के निवर्तमान प्रधानमंत्री जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने से पूर्व ही त्यागपत्र दे दिया: खड्ग प्रसाद ओली

• आधुनिक भारतीय कलाकार जिनकी बनाई कलाकृति ‘सौराष्ट्र’ 16.42 करोड़ में बिकी थी,जिनका हाल ही में निधन हो गया: एस एच रज़ा

• स्विस ओपन ‘गेस्टाड 2016’ का खिताब जिसने जीता: फेलिसियानो लोपेज

• लुईस हैमिल्टन ने 24 जुलाई 2016 को जो खिताब जीता: हंगरी ग्रां प्री

• उसेन बोल्ट ने लंदन एनिवर्सरी गेम्स में जितने मीटर का
स्वर्ण पदक जीता: 200 मीटर

• संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला पहला देश: भारत

• भारत के युवा निशानेबाज जिसने इटली में जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता: अनंत नारूका एवं मानवादित्य राठौड़

• ग्रीन रेल कॉरिडोर योजना का मुख्य उद्देश्य है: रेलवे ट्रैक को गंदगी मुक्त बनाना

• इंटरनेट कंपनी ‘याहू’ जुलाई 2016 में अपनी बिक्री को लेकर काफी चर्चा में रहा. यह मूल रूप से जिस देश की कंपनी है: अमेरिका

• उस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का नाम, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट मैच के दौरान एक शतक लगाने और सात विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बनें: आर अश्विन

• हाल ही में (जुलाई 2016) लोकसभा विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया: मीनाक्षी लेखी

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments