Pages

Wednesday, 8 June 2016

विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया


8 जून: विश्व महासागर दिवस

विश्व भर में 8 जून 2016 को अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसका विषय था - स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह.

महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के कारण महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं. इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वे गलती से प्लास्टिक को अपना आहार समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. वैज्ञानिक इससे मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं.



संयुक्त राष्ट्र ने इस अवसर पर एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके विजेताओं को इसके मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया.



अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस

•    इसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है. महासागर पृथ्वी के लिए फेफड़ों के समान है जहां से संपूर्ण पृथ्वी को अधिकतर ऑक्सीजन प्राप्त होता है.

•    लोगों को समुद्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण के प्रभाव के बारे में बताना.

•    महासागरों के प्रति विश्व भर में जागरुकता फैलाना.

•    समुद्र भोजन एवं दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है इसलिए इसके संरक्षण के उपायों के बारे में लोगों को बताना.

पृष्ठभूमि

वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 63/111 के तहत 8 जून 2009 से विश्व महासागर दिवस मनाये जाने की  घोषणा की.

विश्व के विभिन्न देशों ने रियो डी जेनेरियो में 1992 में हुए पर्यावरण अधिवेशन के उपरांत इस दिवस को मनाना आरंभ किया.

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments