Pages

Tuesday, 31 May 2016

करेंट अफेयर्स सारांश: 30 मई 2016


•    वह व्यक्ति जिसने मई 2016 में ‘स्कॉलैस्टिक एशियन बुक अवार्ड’ जीता: अदिति कृष्णा कुमार

•    वह भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जिन्हें मई 2016 में ‘स्प्रिंगर थीसिस पुरस्कार’ प्रदान किया गया: अर्नब डे

•    वर्ष 2016 के संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस का विषय: हमारे नायकों का सम्मान


•    वह खिलाड़ी जिसे आईपीएल-9 के पुरस्कारों में सर्वाधिक छक्के लगाने हेतु पुरस्कृत किया गया: विराट कोहली (38 छक्के)

•    शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों से सम्बंधित मालती देवी ज्ञान पीठ पुरस्कार जिस राज्य से सम्बंधित है: पंजाब

•    वह भाजपा नेता/नेत्री जिन्होंने मई 2016 में पुद्दुचेरी के उपराज्य पाल पद को ग्रहण किया: किरण बेदी

•    वह व्यक्ति जिन्हें मई 2016 में रोमानिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया: एवीएस रमेश चंद्र

•    इटली के जार्जियो अलबर्टाजी का मई 2016 में निधन हो गया. वह जिस पेशे से सम्बंधित थे: फिल्म उद्योग

•    डिस्क थ्रो से संबंधित वह भारतीय खिलाड़ी जिसने रियो ओलंपिक हेतु क्वालीफाई किया: सीमा पूनिया

•    पीएमओ इंडिया वेबसाइट को मई 2016 से बहु भाषीय बना दिया गया. अब यह जितनी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी: छह

•    मशहूर अभिनेता सुरेश चटवाल का 28 मई 2016 को निधन हो गया. उन्हें जिस टीवी शो में कमिश्नर की भूमिका हेतु काफी लोकप्रियता हासिल हुई: एफआईआर

•    भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मध्य द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास (24 मई, 2016 से प्रारम्भ) का नाम: एक्स डेजर्ट ईगल-2

•    मई 2016 में आयोजित चैंपियंस लीग के खिताबी मुकाबले में जिस टीम ने खिताब पर कब्जा किया: रियल मैड्रिड

•    वह राज्य जो जाट आरक्षण के मुद्दे के कारण मई 2016 में चर्चा में रहा: हरियाणा

•    वह नौ-सेना अधिकारी जिसने मई 2016 में कोच्चीर में दक्षिण नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर कमांडर इन चीफ का पद भार ग्रहण किया: ए.आर. कार्वे

No comments:

Post a Comment

Thank u for your valuable comments